मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को पेंशनर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में दतिया के विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं छतरपुर के विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक विशष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला पंेषनर संगठन के जिला अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने की। मिलन समारोह के दोरान संगठन के सरंक्षक भेरूसिह राठोर, पण्डित महेन्द्र तिवारी, डा. केके त्रिवेदी, विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथिद्वय ने पेंशनरों को दीपावली मिलन समारोह की बधाइ्रयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक ने अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिको के हितार्थ लागू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ भाजपा सरकार ही कर्मचारियों एवं पेंषनरों के हित संरक्षण के लिये गंभीरता से निर्णय लेकर क्रियान्वित करती है। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि पेंशनरों की हर समस्या के निवारण के लिये प्रदेश की षिवराज सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार कटीबद्ध है तथा जो भी समस्याये है उन्हे प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करके उनके निराकरण में वे प्रखर एवं सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करेंगे। पाठक ने पेंशनरों की महापंचायत बुलाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करने का अनुरोध किया। उन्होने आगामी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील भी की। दीपावली मिलन समारोह मे करीब 200 पेंशनरों एवं सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
Trending
- उदयगढ़ में बावड़ी खुर्द स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी शासकीय स्कूल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर पर विवाद
- नानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेतरतिब बाइक चलाने वाले छपरी युवाओं को दी नसीहत
- नाकाबंदी कर वाहन सहितअवैध शराब जब्त
- मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ
- थ्रेशर मशीन में फंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया