झाबुआ। रतलाम-झाबुआ लोकसभा उपचुनाव मे गैर भाजपा-गैर कांग्रेस दलों की ओर से जनता दल यूं के संयुक्त उम्मीदवार विजय हारी के समर्थन मे मंगलवार को जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव प्रातः 10 बजे दिल्ली से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाजना पहुंचकर चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात दो बजे केलकच्छ (रतलाम) में तथा 3 बजे थांदला मे सभाओं को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम रतलाम में करेंगे व 18 नवंबर को भी रतलाम-झाबुआ में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में मजबूत राजनैतिक विकल्प के लिये जनता दल यू, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, माक्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, बहुजन संघर्ष दल, राष्ट्रीय समानता दल के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय नेता भी संपूर्ण संसदीय क्षैत्र में चुनावी सभाओं के कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलजार सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष पूनमसिंह भार्वे, माक्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड जसविंदर सिंह, कामरेड रामनारायण कुररिया भी शरद यादव के साथ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Trending
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती