झाबुआ लाïइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
खवासा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने मात्र दो दिनों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार भाणजी पिता मानसिंह कटारा निवासी करंजपाड़ा के कुए पर 2 एचपी की विद्युत मोटर और पाइप लगे थे जिन्हें 28 जनवरी की रात करीब 9 बजे अज्ञात लोगों द्वारा चोर लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट भाणजी ने खवासा चौकी पर की थी। खवासा चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र सांठे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर गत 31 जनवरी को संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रुमाल पिता हकरिया मेड़ा, खुमसिंह पिता बद्दा कटारा उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी करंजपाड़ा (रन्नी) ने मोटर और पाइप चुराकर तेरसिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में छुपाना कबूल किया, जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 2 एचपी मोटर, पाइप लगभग 23 फीट, पाइप काटने के लिए उपयोग की गई आरी भी जब्त कर ली गई। वारदात को सुलझाने में चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र सांठे, प्रधान आरक्षक विजय सैनी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र शुक्ला, आरक्षक प्रहलाद गुर्जर का योगदान रहा। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र सांठे के द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। सांठे पहले भी सेमलिया में हुए अंधे क़त्ल का कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर चुके है ।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Next Post