झाबुआ। स्थानीय इंदौर पब्लिक स्कूल में पोस्कों एक्ट का प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्था के समस्त बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को कोमन मूवी द्वारा गुड टच बेड टच के बारे में भी समझाइश दी गई। तथा चाईल्ड लाइन की जानकारी भी दी। सन् 2015 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया, तथा बच्चों को सपने देखने व उन्हें पूरा करने के लिये प्रेरणा दी गई। कार्यशाला महिला सशक्तिकरण अधिकारी आरएस बद्येल के निर्देशानुसार बाल संरक्षण अधिकारी रूपाली जैन द्वारा करवाई गई, जिसमें चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक संजय चरपोटा व टीम मेम्बर आशिष भाबर ने उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान किया। कार्यशाला में संस्था की प्राचार्या तथा समस्त शिक्षक शिक्षिक व बच्चे उपस्थित थे।
Trending
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत