झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- जिले का सांस्कृतिक पर्व भगोरिया में सांसद कांतिलाल भूरिया ने पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सांई चौराहे से निकाली गई। गैर रैली में शामिल होकर भगोरिया स्थल दशहरा मैदान पर सांसद कांतिलाल भूरिया ने विक्रांत भूरिया, सुरेशचंद्र जैन, यामिन शेख, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, गेंदाल डामोर, कालूसिंह नलवाया ने विशाल जन समुदाय के बीच ढोल बजाई एवं झूले का आनंद लिया। इसके पश्चात गैर रैली के रूप में प्रमुख बाजार में होती हुई आजाद चौक एवं बस स्टैंड पहुंची। सम्पूर्ण रैली में बाजार किनारे खड़े लोगों से हाथ मिलाया एवं हाथ जोड़कर उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन सांसद कांतिलाल भूरिया ने किया एवं नागरिकों को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं दी। गैर रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस समर्थित सरपंच बदिया मेड़ा, पारसिंह डिंडोर, रामचंद्र गणावा, गोपाल, पप्पू कतिजा, बबलु डामोर, वालचंद बारिया, बलहिंग भूरिया, गौरसिंह भूरिया एवं कार्यकर्ता भूरसिंह भूरिया, अनवरभाई मंसूरी, पप्पु सेहलोत, मांगीलाल पंचाल, युसुफ नन्ने खाँ, नवलसिंह नायक, उदयसिंह नायक, बंषीदास बैरागी, प्रताप ताहेड़, आनंदीलाल पडियार, मेहबूब भाई, जोगी वसुनिया, मांगीलाल भैराजी, राकेश गामड़, अरफान शैरानी, समसु भाई, सुभाष गेहलोत, दिनेष बैरागी, कसना गणावा तथा सैकड़ों कार्यकर्ता गैर में मौजूद रहे।
भाजपा ने निकाली गैर
भगोरिया हाट में स्थानीय अस्पताल चौराहे से हिंदू जागरण मंच ने गेर निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंची। गेर मे क्षेत्र के विधायक कलसिंह भाबोर पर साफा बांधकर डोल बजाते हुए मादल की थाप की थिरकते रहे। हिंदू जागरण मंच के रूस्तम चरपोटा, राजू डामोर, नटवर बामनिया, बलवन्त सिह हाडा, प्रेमसिंह बसोड, मोहन प्रजापती,पार्षद भूपेश भानपुरिया, राकेश खराडी,संतोष परमार, श्यामा ताहेड, कमलेश मचार,सचिन प्रजापती, मुकेश मेहता भी डोल मादल की थाप पर थिरकते नजर आए। हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में भगवा पताका लिए हुए गले में केसरिया रूपटा डाल कर गेर में चल रहे थे।
Trending
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम
- विपत्ती में साथ दे वह सच्चा मित्र -पंडित ब्रज किशोर नागर
- झाबुआ के निशानेबाज युगप्रताप सिंह का ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में चयन, मिस्र में दिखाएंगे दम
- रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
- नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, बीजासन माता मंदिर पर हुआ यज्ञ हवन
- भये प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति से गूंज गया श्री राम मंदिर
- जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल समुद्र कल, जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम पारा सेक्टर स्तर पर शुभारंभ किया