झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर को सूखा ग्रस्त घोषित किया गया। इस संबंध में मप्र शासन, राहत विभाग शाखा 3 मंत्रालय भोपाल के उप राहत आयुक्त भोपाल द्वारा भाजपा मेघनगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश मेहता द्वारा 18 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से भेंट कर मेघनगर को सूखा घोषित करने की मांग की थी। वही जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य को मेघनगर तहसील की 10 ग्राम पंचायतों में 20 हैडपंप खनन की मांग की थी। इसी के साथ कार्यालय राहत आयुक्त राहत भवन 220 अरेरा हिल्स भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के माध्यम से तत्काल प्रभाव से उक्त पत्र पर कार्रवाई करते हुए मेघनगर को सूखा ग्रस्त घोषित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता द्वारा जनहित में किए कार्य को विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण सुराना व राजू डामोर, मण्डल महामंत्री सचिन प्रजापत, जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाबोर, कमलेश मचार, श्यामा ताहेड, राजेश वागरेचा, राकेश शर्मा, बंटी सिसौदिया, नटवर बामनिया, संतोष परमार, सागरमल जैन, विधायक प्रतिनिधि प्रेमसिंह बसोड़ ने प्रशंसा की।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल