मुख्यमंत्री को संसदीय क्षेत्र के लोगों से कोई सरोकार नहीं -कलावती भूरिया

0

झाबुआ। करीब ढ़ाई साल के इंतजार के बाद गुरूवार को दोपहर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसमें इस संसदीय क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई। मंत्रिमंडल में जिले के किसी भी विधायक को स्थान नहीं दिया गया है। इससे प्रदेश के मुख्यमंत्री का असली चेहरा उजागर होता है।यह आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के लोगों को मंत्रिमंडल के विस्तार में संसदीय क्षेत्र के किसी भी पात्र को स्थान मिलने की बड़ी आस थी। मंत्रिमंडल में षामिल होने के लिए क्षेत्र के विधायक भी आस लगाए गए थे, लेकिन विस्तार के बाद आशा निराशा में बदल गई।
संसदीय क्षेत्र से लगाव नहीं
भूरिया ने कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस संसदीय क्षेत्र से कोई सराकोर नहीं है। उन्हें क्षेत्र की गरीब एवं आदिवासी जनता के प्रति कोई लगाव नहीं है। उनकी दोगली नीति का यह प्रमाण है। जिपं अध्यक्ष सुश्री भूरिया ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के भांजे-भांजियों का अपना मामा बताने वाले मुख्यमंत्री का असली चेहरा अब सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में संसदीय क्षेत्र के विधायक को स्थान नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों में खासी नाराजगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.