नरेश राजपुरोहित करेगें मार्गदर्शन
झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला झाबुआ के जिलाध्यक्ष विजय बहादूरसिंह उमरकोट ने बताया कि 5 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान का जन्मदिन जिला भाजपा, भाजपा जिला किसान मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रचनात्मक एवं सेवा गतिविधियों के साथ मनाया जावेगा । इस अवसर पर 5 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश राजपुरोहित प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार की किसान देंगे हितेषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान के व्यक्तित्व आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दोलत भावसार, जिले के विधायक निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबर, शांतिलाल बिलवाल, सीसीबी चेयरमेन गोरसिंह वसुनिया, किसान मोर्चे की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य महेन्द्रसिंह बापू, मूलचंद बामनिया भी उपस्थित रह कर किसान गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करेंगे । किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जवसिंह परमार ने बताया कि 5 मार्च को सभी मंडलों के सभी मोर्चा प्रकोष्ठो एवं संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में शगुन गार्डन में प्रातः 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
Trending
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया
- उदयगढ़ में बावड़ी खुर्द स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी शासकीय स्कूल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर पर विवाद
- नानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेतरतिब बाइक चलाने वाले छपरी युवाओं को दी नसीहत
- नाकाबंदी कर वाहन सहितअवैध शराब जब्त
- मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ
- थ्रेशर मशीन में फंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा
Prev Post