झाबुआ । लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी निर्मला भूरिया को रेकार्ड मतों से विजयी बनाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उनकी निर्वाचन मे सक्रिय भूमिका के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अजजा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गनसिंह कुलस्ते, इन्दौर नगर निगम की महापोर मालिनी गौड, भाजपा नेता गोपीकृष्ण नीमा, संगठन मंत्री मोहनगिरी, हुकुमचन्द गुप्ता एवं जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे उपस्थित थे। कुलस्ते एवं नीमा ने महिला मोर्चे की सक्रिय भूमिका के बारे में मार्गदर्शन देते हुए महिला नेत्रियों को घर घर जाकर निर्मला भूरिया के चुनाव चिन्ह कमल के फुल पर निशान लगाने के लिये प्रत्येक परिवार में संपर्क कर मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार के विकास एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान के लिये प्रेरित करने का आव्हान किया। इंदोर ननि की महापौर मालिनी गोड ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे निर्मला भूरिया के पक्ष में हर घर पर जाकर वातावरण निर्माण करें तथा प्रत्येक परिवार से संपर्क कर भाजपा की कल्याणकारी नीतियो के बारे मे बताए। बैठक का संचालन हुकुमचंद गुप्ता ने किया। बैठक मे सभी महिलाओं ने भूरिया को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया ।
महिला मोर्चे की बैठक का दृश्य
Trending
- हत्या के 5 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड से किया दंडित
- बिना सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, छुटि्टयां भी रद्द
- संघ शिक्षा वर्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम व ध्वज स्थापना साथ हुआ संपन्न
- खाटला बैठक में ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया, इसके दुष्परिणाम बताए
- तेज रफ्तार का कहर: एक युवक की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल
- ग्राम बनी में चरवाहा जागरूकता सम्मेलन हुआ, 127 वन समितियों ने लिया भाग
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत जबकि हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 64 प्रतिशत रहा
- आंधी-तूफान से प्रभावित ग्रामीणों के लिए विधायक सेना पटेल ने मुआवजे की मांग की
- शा.उ.मा. विद्यालय में 10वीं का 98, 12वी कें आर्ट्स संकाय का 97% एवं 12वीं बायोलॉजी का 100% परिणाम रहा
- नल जल योजना ठप्प होने से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण