झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
क्षेत्र के प्रख्यात ज्योतिषि एवं सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र प्रसाद भट्ट के सुपुत्र एवं स्थानीय बजरंगगढ़ स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन मास्टर मनीष भट्ट एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा भट्ट ने महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन से ज्योतिष विज्ञान विषय लेकर प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की। रेखा भट्ट उर्फ निभा भट्ट ने उत्तरार्ध में 76 प्रतिशत अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान बनाया है। गोरतलब है कि प्राचीन भारतीय शिक्षा के गौरव को पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने 2008 में इस विश्वविद्यालय की उज्जैन में स्थापना की थी। इस विश्वविद्यालय में ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, संस्कृत और वैदिक कर्मकांड की शिक्षा दी जाती है।ज्योतिष विषय के अन्तर्गत ज्योतिर्गणीत, फलित ज्योतिष, संहिता ज्योतिष एवं उससे सम्बंधित वास्तुविज्ञान का अध्ययन होता है। इसके अन्तर्गत वर्तमान समय में उपयोगी ज्योतिषीय सिद्धांतो को ग्रहण कर उनसे लाभ लिया जाता है।अपने स्थापना वर्ष से अब तक अनेक विद्यार्थियों ने उपयुक्त विषयोँ में स्नातक, स्नाकोत्तर, आचार्य आदि की उपाधि अर्जित की है। भट्ट ंपत्ति की इस सफलता पर मानवाअधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष व्ही. आर. अरोड़ा,मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल. गुप्ता, जनकल्याण समिति के सचिव कमलेश तलेरा, पत्रकार, इष्टमित्रों एवं स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई देते हुए उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।
Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
Prev Post
Next Post