Trending
- भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत, मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों पर चर्चा
- सोनू भाई तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष और हाजी लाला पठान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
- गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत
- विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई
- स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
- ठाकुर भूपेंद्रसिंह जी भप्पू लाला का निधन रायपुरिया सहित अंचल में शोक की लहर
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
झाबुआ। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मेंं जिले की देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानो के शेष 5 एकल समूहो का ई-टेंडर द्वारा निष्पादन की प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष ऑनलाइन किया गया। वर्ष 2017-18 के लिए टेंडर ऑनलाइन डाले गये थे। समिति में कलेक्टर आशीष सक्सेना, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एवं सहायक आबकारी आयुक्त इन्दौर संजीव दुबे सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में टेंडर डालने वाले व्यावसायी भी उपस्थित थे। विदेशी मदिरा दुकान समूह कल्याणपुरा का टेंडर मेसर्स मालवा एवं रियल्अीज प्रावि इन्दौर को वार्षिक 19 करोड़ 44 लाख के विरूद्ध 194400000 में प्रदाय किया गया। विदेशी मदिरा दुकान समूह मदरानी का टेंडर विजय पिता गोर्वधलाल सोनी निवासी रंभापुर तहसील मेघनगर को वार्षिक मूल्य 18 करोड़ 18 लाख के विरूद्ध 18 करोड़ 45 लाख 42 हजार 111 में प्रदाय किया गया। विदेशी मदिरा दुकान समूह थांदला का टेंडर ललित कुमार पूनमचंद चौहान निवासी काकनवानी तहसील थांदला को वार्षिक 9 करोड़ के विरूद्ध 9 करोड़ 63 लाख 36 हजार 999 में प्रदाय किया गया। विदेशी मदिरा दुकान समूह पेटलावद का टंडर मेसर्स मालवा रियल्अीज प्रालि इन्दौर को वार्षिक मूल्य 7 करोड़ 29 लाख के विरूद्ध 72900000 में प्रदाय किया। विदेशी मदिरा दुकान समूह झाबुआ क्र. 1 का टेंडर जयेन्द्रसिंह भाटिया निवासी इन्दौर को वार्षिक मूल्य 7 करोड़ 38 लाख 9 हजार के विरूद्ध 73809000 में प्रदाय किया गया।