झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा थांदला मंडल के कार्यकर्ताओं की महासंपर्क कार्यशाला हुइ। कार्यशाला में विधायक कलसिंह भाबर ने बताया कि प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा 100 व 100 से अधिक सदस्य बनाए। उन सदस्यों से इस महासंपर्क में प्रत्येक घर जाकर शासन द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे तथा उन योजनाओं का लाभ उन व्यक्तियों तक पहंुचा या नहीं इसकी पूरी जानकारी कार्यकर्ता के पास उपलब्ध पंजी में दर्ज करेंगे तथा बनाए गए सदस्यों से रूबरू होंगे। भाबर ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा हितकारी योजना जन धन योजना, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक खाते खुलवाए। कार्यशाला को प्रभारी पुरूषोत्तम प्रजापत जिला महामंत्री, राजू डामोर, अनुसुचित जनजाति के जिलाध्यक्ष श्यामा ताहेड, जिलामंत्री गणराज आचार्य, नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी, जिला पंचायत सदस्य बहादुरसिंह भाबर, मंडल अध्यक्ष बन्टी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामर ने संबोधित किया। इस अवसर पर थांदला नगर मंडल अध्यक्ष महेश नागर, भावेश भानपुरिया, पार्षद सुजीत भाबर, पीटर बबेरिया, हेमेन्द्र शर्मा, अनुसुचित जाति जिला उपाध्यक्ष राजू धानक, हरचंद भूरिया, पार्षद कामिनी रूनवाल खुशाल सिंगाड आदि उपस्थित थे।
Trending
- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के दो छात्रों का आईआईएससी बेंगलुरु के भ्रमण हेतु चयन
- चारभुजाजी की 32वीं पदयात्रा का छकतला में भव्य स्वागत, आज आलीराजपुर से रवाना होंगे
- आलीराजपुर जिले को मिली 8 नई डायल 112 गाड़ियां
- पागल कुत्ते ने तीन वर्षीय बच्ची को काटा, ग्रामीणों में भय
- साध्वीश्री निखिलशीलाजी के सान्निध्य में आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 20 अगस्त बुधवार से होगा प्रारंभ
- सड़क किनारे हुआ गहरा गड्ढा, दुर्घटना का भय
- पेंशन लेने पहुंची महिला को बाइक ने टक्कर मारी
- जनजाति विकास मंच ने वन संचार कार्यक्रम आयोजित किया, युवाओं ने किया श्रमदान
- जिला पंचायत सदस्य डावर ने बड़ा गुडा में स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन
- देवकीनन्दन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया