झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी मडल मेघनगर द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतीथि मनाई। स्थानीय मेघश्वेर महादेव शंकर मंदिर पर दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यक्रताओं ने एकत्रित हो कर भाजपा की मजबूती के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हमारी पार्टी की व्यवस्था हमारे द्वारा किए गए राशि के समर्पण से चलती है 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेेरपुर में किसान सम्मेलन अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यक्रम में दिलीप कटारा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी प्रफुल गादिया ने भी सम्भोदीत कीया कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाबर, पर्षदगण शांति सोलंकी, राकेश खराड़ी, संतोष परमार, रसिया पारगी ,गौरव खंडेलवाल, लक्ष्मण नायक, .युसूफ भारती, कमलेश दातला, भूपेश भानपुरिया, रामसिंग मेरावत, सचिन पंचाल,सचिन प्रजापत, बदल भूरिया, केश डामोर, दीपक कुवाड, बाबू मचार, हेमन्त मेडा सहित बडी संख्या में र्काकर्ता मौजूद थे। इसके पूर्व अतिथियों ने पं.दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहींदेश की सीमा पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
Trending
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम