झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार ने बताया कि नगर मंडल के सभी पालक संयोजकों की विशेष बैठक शनिवार सायंकाल नग रपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया के निवास पर आयोजित की गइ, जिसमें पार्टी की मजबूती एवं आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, महामंत्री बबलू सकलेचा, विमल दाणी, जमुना वाखला, संजय डाबी, निर्मला अजनार, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा पालक संयोजक उपस्थित थे। नगर मंडल अध्यक्ष पंवार ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को स्थानीय एमटू परिसर पर विधानसभा स्तरीय वृहत कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जावेगा जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चोहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यूह रचना को अंतिम रूप देने तथा वृहद विचार विमर्श के लिए आज 5 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से एमटू परिसर में नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक रखी गई है जिसमें समस्त अपेक्षितों से अनिवार्य रूप से सहभागी होने की अपील की गइ।
Trending
- जल संचय अभियान 2025 के तहत बोरी बंधान किया
- मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत वन भूमि से संयुक्त दल द्वारा अतिक्रमण हटाया गया
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विद्युत डीपी का लोकार्पण
- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को मिला 77 लाख का मुआवजा
- झकनावदा में 18 दिसंबर 2025 से 28 दिसम्बर 2025 तक होगा मेले का आयोजन
- पीएचई विभाग को अवगत कराने के बाद भी नहीं किया हैंडपंप रिपेयर
- सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ कर डॉक्टर व कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 06 लोगो पर नामजद FIR
- पेटलावद सिविल अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट
- मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आलीराजपुर में प्रेस वार्ता आयोजित
- जयस ने प्रभारी मंत्री संपतिया उईके को सौंपा ज्ञापन, खाद संकट, बिजली और अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग