भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई

0

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया विशेष अतिथि प्रदेश अजजा मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल, थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने की। वही थांदला विधायक कलसिंह भाबर, झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सेठिया, पुरूषोत्तम प्रजापति, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा राजू डामोर, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, कमलेष दांतला के द्वारा पण्डित श्यामा प्रसाद मुकर्जी एवं दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

13 इस अवसर पर सांसद भूरिया द्वारा जिले की 4 जनपदों मे निर्वाचित जनपद अध्यक्षों एवं सरपंचों एवं जिला पंचायत के भाजपा समर्थित विजयी जिला प्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। अजय कुश्वाह द्वारा जिले में सदस्यता अभियान को लेकर किये गये प्रयासों के बारे में भी विस्तार से बताया तथा अब एक मोबाइल से 20 सदस्य बनाये जाने के बारे में हुई व्यवस्था के बारे में भी बताया ।उन्होने बताया कि भाजपा अब विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है तथा प्रदेश ने भी अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। हमें भी अपने जिले के लक्ष्य को समयावधि पूर्व ही जिम्मेदारी के साथ पूरा करना है। प्रदेश भाजपा अजजा मोर्चे के गजेन्द्रसिंह पटेल एवं प्रदेश के सदस्यता अभियान के सहप्रभारी ने बताया कि पूरे देश में अभी तक 8 करोड 95 लाख भाजपा के सदस्य बनाये जा चुके हंै और भाजपा केन्द्रीय निकाय ने अवधि एक माह और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश दोनों में भाजपा की ही सरकार है इसलिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनसामान्य को पहूंचाने में हमारी जिम्मदारी बढ़ गई है। उन्हांेने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर से लेकर गा्रम एवं शहरी केन्द्र तक इस दिवस को मनाना है तथा लोगों को एकत्रित करके भाजपा की रीति नीती के बारे में जानकारी देना है। हमे एकात्म मानवतावाद के ध्येय को लेकर गा्रम एवं षहरी केन्द्रों तक जाकर इस दिन कार्यक्रम आयोजित करना है। वही 14 अप्रेल को बाबा साहेब आम्बेडकर की जयन्ती को समरसता दिवस के रूप में मंडल स्तर तक आयोजित करना है। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है और आगामी समय में संगठन में भी 33 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होना है। उन्होंने बताया कि भाजपा का ही अनुकरण करते हुए ही कांग्रेस ने भी इसी प्रकार का सदस्यता अभियान शुरू किया है। सशाक्त भाजपा बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को पूरे मनोवेग से काम करना होगा। बैठक में पिछले दिनों भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई घटना तथा पुलिस विभाग की भूमिका को लेकर सभी ने एक मत से अपना आक्रोष भी व्यक्त किया तथा पुलिस प्रशासन की कार्यवाही को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.