भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने मंडल अध्यक्ष से की अभद्रता

May

झाबुआ लाइव के लिए थादंला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष से स्थानीय हनुमान मंदिर पर जमकर तनातनी हो गई। मामला इतना बढ़ा की बात हाथापाई तक जा पहुंची थी लेकिन बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि आज शाम भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार थांदला अष्ट हनुमान मंदिर पहुंचे जहां भाजपा मंडल के सदस्यों की बैठक चल रही थी जिलाध्यक्ष ने आते ही मुझसे से अभद्रता करना शुरु कर दी। कहने लगे व्हीप जारी करने वाला तू कौन होता है, जिलाध्यक्ष मैं हूं, मुझसे पुछे बगेर तुने कैसे व्हीप जारी कर दी। तुम ग्रामीण हो ग्रामीण के ही मामले देखो नगर में तुम्हें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। वही मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर यह भी जातिगत टिप्पणी करने आरोप लगाया कि कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुझे आदिवासी होने को लेकर भी तीखी टिप्प्पणी की। पूरा मामला मंदिर परिसर में उपस्थित तमाम लोग देख रहे थे जिन्होंने जिलाध्यक्ष द्वारा किए गए इस प्रकार के अभद्र व्यवहार की निंदा की।
पूरा मामला प्रदेश संगठन को भेजेंगे
पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता दिलीप कटारा ने कहा कि हम पूरा मामला प्रदेश संगठन को भेजेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व में भी आदिवासियों को नक्सली कह कर टिप्पणी की थी, जिसकी हमने प्रभारीमंत्री को जानकारी दी थी। वही भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मंदिर ट्रस्टी महेश नागर ने कहा कि मंदिर के सामने दुकाने न निकाली जाए इस हेतु व्हीप जारी किया था, जो कि जनहित के लिये लिया गया निर्णय था न जाने क्यों जिलाध्यक्ष को उक्त मामले में इतनी दिलचस्पी है और रही बात नगर एवं ग्रामीण अध्यक्ष की तो मंडल अध्यक्ष नगर एवं ग्रामीण दोनों का प्रमुख होता है। मंडी उपाध्यक्ष एवं सहकारी नेता गणराज आचार्य ने कहा कि जिलाध्यक्ष के पद पर आसीन हो कर ऐसा कृत्य करना जिलाध्यक्ष भावसार को शोभा नहीं देता किसी पर जातिगत टिप्पणी करना एक जन नेता के लिए निंदनीय कृत्य है। भाजपा के उपस्थि नेताओं ने निर्णय लिया कि वे उक्त घटना क्रम को लेकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करेंगे। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी विरोधी व्यक्ति के नेतृत्व मे हम कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान महंत गोपाल दास महाराज ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कि गई टिप्पणिया निंदनीय है। मंदिर परिसर में दोनों के बीच जमकर ठनाठनी हुई।
यह था मामला-
नगर परिषद द्वारा अष्ट हनुमान मंदिर के सामने की जमीन की लीज हेतु प्रस्ताव निकाला जिस का विरोध करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने व्हीप जारी किया। भाजपा पार्षद उक्त प्रस्ताव पर अस्वीकृति दे चुकी मंदिर के सामने कि जगह पर विशाल प्रवेश द्वार एवं वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाना है। इसलिए उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत न किया जाए। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को व्हीप जारी न करने के अधिकार को लेकर विवाद हो गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष क्या हित?
नगर मे जन चर्चा है कि थांदला मंदिर के सामने की दुकानों की लीज से भाजपा जिलाध्यक्ष का क्या लेना देना उनका क्या हित समझ से परे हैं। इस मामले मे जो वे मंडल अध्यक्ष को उक्त मामले को लेकर अध्यक्ष पद से हटाने की बात कर डाली।
नहीं की जातिगत टिप्पणी
मैंने किसी प्रकार कि जातिगत टिप्पणी नहीं की। मंडल अध्यक्ष को व्हीप जारी करने का कोई अधिकार नही है। यह अधिकार सिर्फ जिला अध्यक्ष का होता है। मेरे संज्ञान में लाकर निर्णय लेना था। 
– दौलत भावसार, भाजपा जिलाध्यक्ष