झाबुआ- कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता एवं सीइओ जिपं अर्जुनसिंह डाबर ने ग्राम भगोर के खदेडा फलिया में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हो रहे शोचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं शोचालय निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। खदेडा फलिया में निर्माणाधीन शोचालय के प्रत्येक हितग्राही के शोचालय का निरीक्षण किया एवं उनसे चर्चा की। शोचालय निर्माण कार्य इसी माह पूर्ण करवाने के लिए सचिव को निर्देशित किया।कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने भगोर में गैल इंडिया द्वारा करवाये गये तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं तालाब के पास पोधारोपण किया। सीईओ जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर, गैल इंडिया कंपनी के जीएम असीम प्रसाद एवं अन्य शासकीय सेवकों ने भी पोधारोपण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता के साथ एडीसनल सीईओ निशिबाला सिंह सहित हितग्राही उपस्थित थे।
Trending
- जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्फुटन समितियों को किया गया प्रशिक्षित
- मिशन D3 के तहत थोड़सिंधी में पंचायत स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ
- शीतला सप्तमी पर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
- श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, बासी भोजन से महकी रसोई
- सारंगी में प्रेरणादायक पहल: मरणोपरांत शांतिलाल पीपाड़ा का हुआ नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी आंखों की रोशनी
- जोबट में पुलिस और पत्रकारों ने मनाया होली मिलन समारोह
- टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर होली-दीपावली दोनों मनी
- होलिका दहन के बाद कृषक खेती कार्य में जुटे, इन दिनों रबी फसल की कटाई जारी
- ग्राम पंचायत बरझर में सामाजिक सुधार: मिशन D3 के तहत लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
- नानपुर वाणी समाज की सात दिवसीय फाग यात्रा संपन्न
Next Post