मेघनगर। कूलर की शीतल हवा व गुलाब जल की सुगंधित फुहारों युक्त श्वेत धवल पांडाल में सहज, भोली व बाल मुस्कान के साथ भागवत मर्मज्ञ जया किशोरी के कोकील स्वरों ने भरी दोपहरी में भक्तों को शीतलता प्रदान की। वहीं उन्होंने सभी से सच्चे मन से दूसरों की आवश्यकता में दान देने की अपील की। अवसर था, प्रदेश की तपोभूमि फुटतालाब पर वनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण में महोत्सव की छठवीं वर्षगांठ के पांचवे दिन, धार्मिक समागम का। बोलो हरिनारायण हरि हरि से श्रीमद भागवत कथा ने श्रीराम जन्म कथा के बाद श्रीकृष्ण के बाल रुप में प्रवेश किया। आल्हादित जन श्रीकृष्ण लीला में डूब गए। वासुदेव द्वारा श्रीकृश्ण को यमुना के बीच से ले जाने के दृष्य का मनमोहक वर्णन किया गया। हजारों भक्तों के आगमन को देखते हुए श्रीमद भागवत कथा स्थल को शिल्पकार रिंकू जैन और सहयोगियों द्वारा भव्य और सुसज्जित स्वरूप दिया गया है।
अग्निहोत्री बंधुओ ने दी भजनों की प्रस्तुति
रामकथा व धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देते आ रहे अग्निहोत्री बंधुओं ने सोमवार रात्रि में श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। ओम नमो शिवाय, जिनके मन में सदा विराजे राम लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की। मेरे पास है खजाना अनमोल, राम सीता सीता राम बोल आदि भजनों की समधुर संगीत लहरी जब साज के साथ शीतल मंद समीर के बीच फुटतालाब में जमीं तो श्रोता अपलक अविराम तीन घंटे तक भक्ति रस में डूबे रहे।
20 को यह होंगे आयोजन
फुटतालाब में बुधवार को प्रात: 10.30 से 1.30 तक जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा। दोपहर में 3 से 6 तक भंडारा व मेला। रात्रि में श्रीराम व सीता के स्वयंवर का भारतीय कला संस्थान मथुरा, वृंदावन द्वारा मंचन किया जाएगा। वहींसुरेश चन्द्र जैन और मंदिर समिति ने प्रतिदिन होने वाले भंडारे का लाभ लेने की अपील भक्तों से की है।
Trending
- जोबट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
- सारंगी में रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, मामेरे की रस्म बनी अंतिम विदाई
- युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का मांग, हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम
- जोबट भगोरिया में सांसद अनीता चौहान की मौजूदगी में 40 ढोलों के साथ निकाली गेर, परंपरा, उत्साह और एकता का संगम नजर आया
- छकतला में रविवार को सजेगा भगोरिया का छठा हाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- फाटा डेम पर एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास किया गया
- भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री के नाम तहसीदार को ज्ञापन दिया
- ग्राम पंचायत उमरकोट में धूम धाम से मनाया गया भगोरिया महोत्सव
- आम्बुआ में भगोरिया पर्व संपन्न मगर मेला स्थल पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां
- उत्कृष्ट विद्यालय के भूतपूर्व छात्र नितिन पंचम सिंह चौहान का एमएस आर्थो रतलाम कालेज में चयन
Prev Post
Next Post