झाबुआ। कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने आज प्राथमिक विद्यालय परवट एवं तलावली का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला परवट के सहायक शिक्षक मनीष सोनी द्वारा बिना सूचना के बिना दिनांक का आवेदन संस्था में रखकर अनुपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर की एवं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय परवट एवं तलावली में गणवेश की राशि विद्यार्थियों के खाते में जमा नहीं करने पर जनशिक्षक ऋषि नायक को निलंबन के लिए नोटिस जारी किया। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने मध्यान्ह भोजन की जानकारी भी पूछी तो शिक्षक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय परवट में मध्यान्ह भोजन देने वाले सरस्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा आज भोजन देने की बजाय समूह के प्रमुख रामसिंह भूरिया द्वारा 30 रुपए शिक्षक को देकर बच्चो को भोजन करवाने के लिए कहा गया। कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने समूह को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
Trending
- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पीजी कॉलेज झाबुआ में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
- आपरेशन वाइल्ड ट्रैप के अंतर्गत संयुक्त रात्रि गस्ती में वन परिक्षेत्र पेटलावद की बड़ी कार्रवाई
- शिक्षण को रोचक बनाने के लिए लगाई प्रदर्शनी: खेल-खेल में शिक्षा पर जोर
- मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं
- जॉइंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत मगनसिंह कनेश का भव्य स्वागत किया
- भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत, मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों पर चर्चा
- सोनू भाई तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष और हाजी लाला पठान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
- गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत
- विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई