झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 24 मई को स्थानीय शगुन गार्डन में दोपहर 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी की अहम एवं विशेष बैठक का आयोजन प्रदेश भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार की अध्यक्षता में होगा। भावसार के अनुसार मोर्य इस अहम बैठक को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान करेगें वही इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल, निर्मला भूरिया, भाजपा के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया भी इस अवसर पर उपस्थित रह कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 24 मई को होने वाली यह जिला स्तरीय बैठक अत्यन्त ही महत्वपूर्ण होकर बैंठक में भाजपा के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों, जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, संयोजकों, महामंत्रियों, भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जिले के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों, नगरपालिका एवं नगर परिषद के भाजपा के सभी नपा अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, जिला पंचायत के सदस्यों, मंडी अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, जिला सहकारी बक के अध्यक्ष, मार्केटिंग सोसायटियों के सभी अध्यक्षों से इस बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की।
Trending
- आम्बुआ में हुआ ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत
- हरियाली महोत्सव के अंतर्गत बखतगढ में वृक्षारोपण किया
- जिले में खाद का भारी संकट, किसानों की भीड़ से मचा हड़कंप, जयस जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को बताई समस्या
- मध्य प्रदेश आशा, आशा – सहयोगिनी वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, रैली कर ज्ञापन दिया
- पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ होंगे गौरव जैन, आदेश हुआ जारी
- नानपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, तीन क्लीनिक सील
- तेंदुए के हमले से फॉरेस्ट जवान हुआ घायल
- प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, हिन्दू संगठन ने किया विरोध
- जीवरी घाटी और माही पुल पर पथराव की वारदात, हमलावर फरार
- मोहर्रम पर ढोल ढमाकों के साथ निकला ताजियों का जुलूस