झाबुआ। विगत दिनों ग्राम धामनी कटारा में एक ही दिन में तीन वारदातों, जिसमें एक नकबजनी एवं एक लूट हुई थी। इसको चैलेंज की तरह लेते हुए एसपी संजय तिवारी के मार्गदर्शन में एसडीओपी परिहार एवं तत्कालीन थाना प्रभारी राणापुर आरसी भास्करे दल गठित किया। राणापुर पुलिस के अनुसार राणापुर के समीप ग्राम धामनी कटारा में वारदात के चलते लगभगदो स्थानों से नकबजनी में 80 रूपए लागत के सामान एवं जेवरात तथा एक लूट में मोटर चोरी हुई जिसमें चार ओरापी जसराम जस्सु पिता नाना डामोर सजवानी बडी, मुकेश बाबु वसुनिया निवासी भूतफलिया एवं दो अन्य राम एवं छीतु निवासी उत्ती द्वारा उक्त अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर से 1 अपराधी को उनके द्वारा लूट करने के उपरांत भागते हुए पकड़ा था। आरोपियों से चार बाइक भी बरामद हुइ। प्रेस वार्ता में एसडीओपी परिहार द्वारा बताया गया कि उक्त आरोपियों के पास से 4 वाहन भी मौके पर से पकड़े गए जिनमे एक मुख्य आरोपी जसराम है साथ ही एक अन्य वाहन मेघनगर थाने में चोरी का होना पाया गया एवं अन्य दो वाहन को लेकर पुलिस द्वारा चोरी के होने की आशंका जताई साथ ही इनकी लिकं वाहन चोर गिरोह से होने की भी आंशका के तहत इनकी रिमांड लेने की बात कही गई जिससे आगे भी अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सके।
Trending
- इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
- कुलिंदा शाह ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की
- आलीराजपुर जिले के तीन लोगों की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत
- आम्बुआ में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया
- धक्का लगने के मामूली विवाद में नाबालिग की जान लेने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
- खरडू बड़ी में 3 मार्च को रात्रि में होलिका दहन होगा
- जीआरपी मेघनगर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 5 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों को सौंपा
- सात साल के रूहान ने रखा पहला रोजा
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया