झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शनिवार को रतलाम के करमदी रोड पेट्रोल पंप के पास मिली निर्वस्त्र लाश जिसकी शिनाख्त मडिया पिता झीतरा सिंगाड़ निवासी छापरापाड़ा के रूप में हुई थी, के हत्यारों को ढूंढते हुए रतलाम के माणक चौक पुलिस थाने का एक दल गुरूवार को पेटलावद आया और हत्या आरोपियों को संदेह के आधार पर अनोपचारीक रूप से गिरप्तार कर माणक चौक थाना ले गए।
क्या है मामला
उल्लेखनीय है की शनिवार 30 अप्रैल की दोपहर मे रतलाम के करमदी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप एक खेत में पुलिस को अज्ञात निर्वस्त्र लाश मिली थी जिसके हाथ पर गुदे हुए निशान एंव परिजनों की शिनाख्ती पर उक्त लाश ग्राम छापरा पाडा हाल मुकाम पेटलावद निवासी मडिया पिता झितरा सिंगाड उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई थी। जिस पर से पुलिस थाना माणक चैक ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस के द्वारा जांच के दौरान पाया गया की मृतक की पत्नी रेखा के पेटलावद के राजापुरा निवासी मोहम्मद लियाकत के साथ अवैध प्रेम संबंध थे और इन संबंधो की चलते ही मोहम्मद ने रेखा एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर मडिया की हत्या की और पेटलावद से निजी वाहन में डालकर लाश को करमदी रोड़ पर फेंक दिया था। पुलिस के द्वारा जांच के दौरान मृतक के शरीर एवं सिर पर ठोस वस्तु से वार के निशान पाए गए थे और जांच करते हुए पुलिस के द्वारा गुरूवार को पेटलावद से मोहम्मद एवं रेखा की बहन नंदी को पेटलावद से पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर रतलाम ले गए।
बच्चों को किया काका के हवाले
थाना प्रभारी माणक चौक विपिन बाथम के द्वारा मृतक की पत्नी रेखा पर हत्या के आरोपी के रूप में सलिप्त होने के कारण मृतक मडिया एवं रेखा के दोनो नाबालिक पुत्रियों अंशु उम्र 11 वर्ष एवं पपीता उम्र 9 वर्ष को उसके काका उमेश एवं महेश पिता सुखराम सिंगाड निवासी छापरापाड़ा के सुपूर्द किया है।
प्रेम प्रसंग में हुआ परिवार बर्बाद
मृतक के परिजनों के अनुसार गरीब परिवार का सीधा साधा व्यक्ति मडिया का विवाह तलावपाडा पेटलावद निवासी रेखा के साथ हुआ था। दो तीन वर्ष पूर्व रेखा के साथ आकर सुसराल में निवास कर रहा था। इसी दौरान रेखा के मोहम्मद नामक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गए थे।इन अवैध संबंधों के बीच में मडिया बांधा लग रहा था और इसी कारण दोनों ने बहन नंदी के साथ मिलकर मडिया को जान से मार दिया।
अपराधिक प्रवृत्ति का है लियाकत
राजापुरा निवासी मोहम्मद पिता लियाकत कादरी शुरू से ही असंवैधानिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। इसके पूर्व भी मोहम्मद के विरूद्व अवैध रूप से गोवंश हत्या के आरोप लग चुके है।
मात्र चार दिन में सुलझाई गुत्थी
प्रेम प्रसंग के चलते हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को माणक चौक पुलिस के द्वारा मात्र चार दिनों में सुलझा दिया है। पुलिस के इस कार्य में थाना प्रभारी विपिन बाथम, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक मनोज पांडे, महिला आरक्षक सरोज परिहार का सराहनीय सहयोग रहा। माणक चौक थाना प्रभारी विपिन बाथम ने बताया की अज्ञात लाश मिलने पर संदेह के आधार पर मुकद्मा दर्ज किया था। आरोपियों की पहचान हो जाने से धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
Next Post