Trending
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
झाबुआ। 20 जनवरी को पश्चिम रेलवे की, इंदौर में एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में रतलाम झाबुआ के सांसद कांतिलाल भूरिया के अलावा दस और सांसद शामिल हुए तथा पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एवं सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस मीटिंग में रतलाम झाबुआ के सांसद कांतिलाल भूरिया ने क्षेत्र की मांग उठाते हुए कहा कि दाहोद-इन्दौर तथा छोटाउदयपुर-धार रेलवे परियोजना के कार्य की धीमी गति के कारण नाराजगी व्यक्त की और कहा कि उक्त परियोजना की कार्य की गति में तेजी लाई जाए ताकि समय सीमा में कार्य को पूर्ण किया जाए। इसी तरह रतलाम-डुंगरपुर-बांसवाड़ा रेलवे परियोजना का जिन किसानों को भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है तथा उन्हें मुआवजा वितरण नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल मुआवजा राशि का वितरण किया जाए तथा मेघनगर में प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 को पूर्ण कवर शेड का निर्माण किया जाए तथा जनरल टिकिट की बुकिंग की विंडो अलग से खोली जाए। इसी के साथ मेघनगर-थांदला के मध्य संजेली ग्राम में नए ओवरब्रिज के निर्माण, रतलाम में प्लेटफार्म नंबर 4 पर लिफ्ट तथा प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्केलेटर, रतलाम इंदौर के मध्य 4 नई डेमू ट्रेन चलाने की भी मांग रखी। वही इन्दौर-पटना को सातों दिन नियमित करने की व इंदौर-गुवाहाटी को चालू करने, इन्दौर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस व्हाया रतलाम नई गाड़ी चलाने की मांग की गई तथा रतलाम और मेघनगर में विभिन्न ट्रेनों के प्रस्ताव भी दिए है, जो निम्नलिखित है:-