अलीराजपुर लाइव के लिऐ कठिठवाडा से गोपाल राठोड की रिपोर्ट ॥ देश की सबसे बडी अदालत के आदेश के बावजूद अलीराजपुर जिले की “कठिठवाडा” पुलिस नाबालिग लड़कियों के अपहरण की रिपोर्ट नही लिखी जाती है यह आज एक घटनाक्रम से साबित हो गया । दरअसल करीब 20 दिन पहले यानी 4 अप्रैल को कठिठवाडा थाना क्षैत्र के धक्कापुरा गांव के जंगल में “नाबालिग” झमली को “गेंदिया” एवं बाबला नामक दो लोग उठाकर ले गये । तब से लेकर आज दिनांक तक उसके परिजन कठिठवाडा थाने के कई बार चक्कर लगा चुके है मगर आज जब गांव के एक दज॔न लोग थाने पर आकर डटे तब जाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई । अलीराजपुर लाइव को नाबालिग की मां लीला ओर पिता फुलसिंह ने बताया कि बार बार थाने आने पर भी हमारी रिपोर्ट नही लिखी गई आज जब गांव के लोगो ने दबाव बनाया तब जाकर रिपोर्ट लिखी गई । इस घटनाक्रम से सवाल खडा हो रहा है कि पुलिस अपराध छिपाने ओर भांजगढी को खुद बढावा दे रही है ओर पुलिस के आला अधिकारी खुद की पीठ अपराध छिपाकर थपथपाते है ।इस संबंध मे अलीराजपुर एसपी अखिलेश झा ने बताया कि आज कायमी हुई है हम जांच कर रहे है ।

Trending
- रेलवे ट्रैक पर मिल युवती का क्षत विक्षत शव
- नकबजनी की सनसनीखेज घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सरदार एकता यात्रा का मध्य प्रदेश में भव्य आगमन: पिटोल में सर्व समाज ने किया जोरदार स्वागत
- सरदार एकता यात्रा का मध्य प्रदेश में भव्य आगमन: पिटोल में सर्व समाज ने किया जोरदार स्वागत
- यशवंतपुर बीकानेर होलिडे स्पेशल का बामनिया रेल्वे स्टेशन पर होगा ठहराव
- ट्राले – ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
- देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत
- सेवा भारती केंद्र पर सेवामय का आयोजन किया
- देखिये यहां दहकती आग ओर अंगारों से गुजरे मन्नतधारी, वर्षो पुरानी परंपरा का किया गया निर्वहन
- धुलेंडी पर गल पर्व मनाया, मन्नतधारियों ने उल्टा लटककर की परिक्रमा