मेघनगर – नगर में सुन्नी मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम के 40वें का जलसा निकाला गया। ताजिया कमेटी के सदर हसन खा द्वारा बताया गया कि उक्त ताजिये का आयोजन हजरत इमाम हसन हुसैन की यादे ताजा करने के लिए मनाया जाता है। जिस तरह इमाम हसन हुसैन हक व इमान के लिए यजीद के आगे न झुकते हुए इमान की खातिर शहीद हो गए ओर इस्लाम का परचम लहरा दिया। उन्हीें की याद में मोहर्रम मनाया जाता है। 40वें का जलसा बुधवार के रोज दोपहर 3 बजे नयापुरा मोहल्ला से उठकर शैलानीपुरा, भंडारी चोराहा, बस स्टैंड आदि मुख्य मुख्य मार्गों पर घुमाया गया। साथ ही कई ंजगह पर शरबत का आयोजन भी समुदाय के लोगों द्वारा रखा गया जिसमें बस स्टैंड पर शहजाद भाई बागवान द्वारा शरबत पिलाया गया। जिसके बाद शाम 7 बजे रंभापुर स्थित तालाब पर विसर्जन हेतु ले जाया गया। जलसे में समाज के सदर वाहिद खान, अनामत खान, बाबु भाई ड्रायवर, फिरोजभाई ड्रायवर, शेंपु भाई, रफीक भाई, सैजाद भाई, शेरू भाई, शाहरूख खान, जावेद खान, मेहबूब खान, भुरू खान, इमरान खान कलीम कादरी, सद्दाम भाई, सादिक भाई लालु भाई, अजीज भाई आदि शामिल रहे।
Trending
- इंदौर से आ रही बारात की गाड़ी ने ग्रामीणों को मारी टक्कर
- सड़क दुर्घटना में तीन घायल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिखाई मानवता
- 16 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
- बे-मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में मंचाया कोहराम
- फर्जी रजिस्ट्री मामले में डॉक्टर डाबी, फर्जी विक्रेता ओर ब्रोकर पर एफआईआर दर्ज
- धन के पीछे भागने से तन और मन होते हैं बीमार : अनिल त्रिवेदी
- नानपुर की गोपाल गौशाला में 65वां पूर्णिमा महोत्सव संपन्न: भजनों के साथ गौ माता को खिलाया गो-मिष्ठान
- आनंद संस्थान द्वारा तीन जिलों के शासकीय सेवकों को दिया गया आनंदम प्रशिक्षण
- शिक्षक जगदीश चंद्र आचार्य की सेवानिवृत्ति पर नजर आई लोक संस्कृति की झलक
- बस की टक्कर से एक घायल, जोबट अस्पताल के बाद जिला चिकित्सालय रेफर
Next Post