झाबुआ। सदगुरु रामशंकर जानी बडे बाबजी बाबजी का जन्मदिवस मंगलवार को गोपाल मंदिर में धुमधाम से मनाया गया। सदगुरु के जन्म दिवस पर बड़ी संख्या मे गुरूभक्तों ने आकर जन्म समारोह मे उपस्थित होकर प्रभू का सानिध्यच प्राप्त किया। प्रातःकाल 9 बजे से ही गोपाल मंदिर में गुरूभक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा तथा प्रातः 9 बजे से गुरूपाद पूजन एवं भजनांजलि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गुरूभक्त प्रभू की शरण में आकर अपने आपको गोरवान्वित महसूस कर रहे थे। वे भक्ति मे इतने भावविभोर हो गये कि समय का पता ही नही चला। चारों और भक्ति का माहोल था सभी भक्त परस्पर बधाइया देते हुए भजन कीर्तन एवं नाच गाकर आनंद उत्सव मना रहे थे। भजनों में आनंद बाजा वागे गगन मां गरूड घंटा सेरीण्ण्ण् लाखे बेसिये रे करोडे रूठिये रे तम तो भजनतणा वेपारीए ओ मोहन प्यारा लागी छे तारी मायाण्ण्ण्ण्ण्आज ही आनंद मारा मन ना मंदिर मेए दरशन दो घनश्याम नाथ मोरी अंखिया प्यासी रे आदि भजनों की सभी भक्तों ने समूह मे गाय । दोपहर 12 बजे हजारों की उपस्थिति में महा आरती का आयोजन किया गया तथा मारा रस भीना गोपाल तमे केम करी जिमाडू रेए भजन गाए गए। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे महाआरती के आयोजन के पश्चात प्रसादी का आयोजन हुआ तथा रात्री में भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा रात्रि 10 बजे बाद जमकर आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरियाए उनकी पत्नी कल्पना भूरियाए पुत्रवधु डाॅण् शीना भूरिया ने गोपाल मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा धर्म लाभ लिया।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Prev Post
Next Post