झाबुआ। स्थानीय अम्बे नागणेचा कल्लाजी धाम शक्ति पीठ गोविन्दनगर झाबुआ में शेषावतार कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव 23 अगस्त श्रावण शुक्ल अष्टमी को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। गादीपति संतोषसिंह गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे कल्लाजी महाराज का विधि विधान से महाभिषेक किया जाएगा। प्रातः 10 बजे कल्लाजी धाम से भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी। शोभायात्रा का नगर के हर मोहल्ले में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कलाजी महाराज विषाल रथ में बिराजित होकर नगर भ्रमण करेगें तथा नगरवासियों को आषीर्वाद प्रदान करेंगे। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण कर कल्लाजी धाम पर समापन होगी। दोपहर 2.30 बजे से कल्लाजी मंदिर में महा ारती एवं गादी के दिव्य दर्शन होंगे तथा गादी के माध्यम से कल्लाजी महाराज हर श्रद्धालु की समस्याओं का निराकरण करंेगे तथा अपने आशीर्वाद प्रदान करंेगे । सायं 4 बजे से मंदिर परिसर पर मह प्रसादी का आयोजन किया गया है। आयोजक जय अम्बे नागणेचा कल्लाजी धाम शक्तिपीठ झाबुआ, अलीराजपुर एवं इंदौर ने अंचल की धर्मप्रेमी जनता से आव्हान किया है कि शेषावतार ी कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों का लाभ ले।
Trending
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई
Prev Post
Next Post