युवक के परिजनों ने लगाया पत्नी पर आरोप
झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट-
झाबुआ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी नलदी में बुधवार देर शाम एक कुंए से एक युवक का शव बरामद हुआ। सुचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस युवक का शव बरामद होने के साथ ही इस युवक की मौत का जिम्मेदार युवक के परिजन उस युवक महेश की पत्नी को बता रहे हैं। परिजनों के अनुसार पिछले तीन माह पूर्व ही महेश का विवाह पिपलिया निवासी नीरूबाई से हुआ था लेकिन इन तीन माह में नीरूबाई हमेशा ही महेश से खफा ही रहती थी और सूत्र बताते हैं कि इस दौरान नीरूबाइ एक बार कहीं भाग भी गई थी कुछ दिनों तक गुजरात काम पर भी वे गए थे और इसके बाद जब वे दो दिन पूर्व ही अपने गांव आए थे और बुधवार शाम को वे घर बाहर निकले थे और कुछ समय बाद नीरूबाई आई और कहने लगी कि महेश कुएं में डूब गया है जबकि परिजनों को लगा कि वह कहीं ओर चला गया है लेकिन जब ग्रामीणों ने कुएं में तलाश किया तो महेश का शव तो बरामद हुआ लेकिन उसके शव पर जगह जगह चोट के निशान थे और सिर पर गहरे घाव भी नजर आ रहे थे फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही इस मामले कुछ कहने की बात कह रही है।
Trending
- खजूर की दूषित ताड़ी पीने से दो की मौत
- रेलवे ट्रैक पर मिल युवती का क्षत विक्षत शव
- नकबजनी की सनसनीखेज घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सरदार एकता यात्रा का मध्य प्रदेश में भव्य आगमन: पिटोल में सर्व समाज ने किया जोरदार स्वागत
- सरदार एकता यात्रा का मध्य प्रदेश में भव्य आगमन: पिटोल में सर्व समाज ने किया जोरदार स्वागत
- यशवंतपुर बीकानेर होलिडे स्पेशल का बामनिया रेल्वे स्टेशन पर होगा ठहराव
- ट्राले – ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
- देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत
- सेवा भारती केंद्र पर सेवामय का आयोजन किया
- देखिये यहां दहकती आग ओर अंगारों से गुजरे मन्नतधारी, वर्षो पुरानी परंपरा का किया गया निर्वहन