जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा जिलेवासियो व कार्यकर्ताओं को दिपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, शांतिलाल पडियार, सुरेश चंद्र जैन, युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, प्रवक्ता हर्ष भटट ने प्रकाश पर्व पर सभी के जीवन में ज्योतिमय होने की कामना की। भूरिया ने अपने संदेश मे कहा है कि दीपावली का त्योहार अंधकार, अशिक्षा और पिछडे़पन के अंधेरे पर उजाले, शिक्षा और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा तथा शक्ति प्रदान करने वाला देश का सबसे बड़ा पर्व है। यह हमारी खुशियों को ही नहीं बढ़ाता अपितु हमें नए उत्साह और संकल्प के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति भी देता है। भूरिया ने इस अवसर पर उन लोगों के जीवन में विकास की रोशनी पहुंचने की कामना की है जो अब तक उससे वंचित रहें हंै। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष सभी के लिए सुख समृद्वि कारक हो और झाबुआ सहित पूरा प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर हो तथा अहिंसा कारक हो। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडियार एवं सुरेशचंद्र जैन ने भी जनता को बधाई देते हुए कहा कि दिपावली एवं नव वर्ष सभी के लिये सुखदायक हो तथा हर किसी के मददगार हो जिससे आपके जीवन में खुशीयों की बहार की बात कही। डाॅ. विक्रांत भूरिया ने दिपावली की बधाई देते हुए कहा कि दिपावली एवं नववर्ष में समग्र समाज तेजी से विकास करें। सभी के लिए सुखमय हो तथा भाई चारे के साथ क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया है। दिपावली एवं नववर्ष सभी लोगों के जीवन में प्रकाश भर दे तथा नई चेतना लागू करे तथा राष्ट्र के विकास के लिये कृतसंक्लपित रहे तथा किसानों को चहुंमुखी विकास हो।
Trending
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती पर भव्य आयोजन, महिला उद्यमियों के हुनर को मिला मंच
- बामनिया रेल्वे समपार न. 72 पर सात दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध
- 42 वर्ष सेवा अवधि समाप्त कर शिक्षक मुथा हुए सेवानिवृत
- एमपीपीएससी में चयन : कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान
- आलीराजपुर पुलिस का नवाचार आपणा मानसेन आपणी पुलिस, एसपी ने दिया ‘शिक्षित समाज और सुरक्षित परिवार’ का संदेश
- आतिशबाजी के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, निकाली शोभायात्रा
- आदतन अपराधियों को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
- अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कालीदेवी पुलिस हुई सख्त, ढाबे से जब्त को अंग्रेजी शराब
- पुलिस ने ‘अभिमन्यु अभियान’ के तहत छात्रों को कुरीतियों के प्रति किया जागरूक
- रिटायर्ड लाइनमेन के साथ हुई बड़ी सायबर ठगी, नकली पुलिस बनकर धमकाया और अकाउंट में डलवा लिए 08 लाख रुपये