दिपमालिका पर विराजित है थांदला के राजा

0

7 8 10झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
नगर मे चारो ओर गणेश उत्सव की धूम है। बच्चो ओर युवाओं मे उत्सव को लेकर विशेष उत्साह है। नगर के सभी गणेश पांडालो मे विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियो के साथ उत्सवा को धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एमजी रोड पर दीप मालिका चोराहे पर थांदला के राजा गजानन विराजित है। एकदंत ग्रुप द्वारा 8 फीट के गणेश की आकर्षक प्रतिमा विराजित की गई। समिति के सदस्यो द्वारा प्रातः एवं सायं को महाअरती एवं प्रसादी के साथ पाडंाल मे कई आयोजन किए जाते है।
पिपली चोराहे  मे विराजे गणेश
नगर के प्रमुख पिपली चोराहे पर आजाद पिपली मित्र मंडल द्वारा विशाल पांडाल मे आकर्षक विद्युत सज्जा मे मनमोहक गणेश विराजित है। मंडल द्वारा प्रतिदिन महाआरती एवं प्रसादी का आरती एवं प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे विधायक कलसिंह भाबर समेत स्थानीय श्रद्धालुओ ने महाआरती कर धर्म लाभ लिया। देर रात तक दर्शनार्थियों का यहा तातां लगा रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.