झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
महाशय धर्मपाल एमडीएचएवं परिवार के नगर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। स्वागत हेतु विभिन्न समाज प्रमुखों, सामाजिक सस्ंथाओं एवं जनप्रतिनिधियों की लगी लंबी कतार। मैंने अपनी जीवन से मृत्यु को हटाकर सिर्फ सेवा कार्यो के लिए ही स्थान छोड़ा है और जन सेवा के कार्यो के लिए हर समय तत्पर रहूंगा उक्त बाते स्थानीय महर्षि दयानंद सेवाश्रम पहुंचे महाशय धर्मपाल एमडीएच ने कही। आश्रम के छात्रों को दी जा रही शिक्षा एवं मार्गदर्शन से भी बहुत प्रभावित हुए। गुरुवार शाम को महाशय धर्मपाल एमडीएच एवं परिवार का नगर मे भव्य प्रवेश हुआ। वाहन रैली, ढोल तोशे एवं लोक नृत्य के साथ से महाशय धर्मपाल एमडीएच कों मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। महर्षि दयानंद आश्रम अध्यक्ष विश्वास सोनी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट, संचालक दयासागर संगीता सोनी, जगमोहन सिंह राठौर सहीत समिति सदस्यों एवं स्कूल स्टाफ एवं नगर की विभिन्न समाज प्रमुखों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं उद्योगपतियों ने पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर अगवानी की। कार्यक्रम थांदला विधायक, कुशलगढ़ विधायक भीमा भाई ने भी संबोधित किया। आश्रम के छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य एगीत एवं योग का प्रदर्शन किया। साथ आर्य समाज से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर भी दिए। अवसर पर महाशय धर्मपाल के पूर्व संस्था अध्यक्ष हंसमुखलाल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह, अमित शाह, कामिनी रुनवाल,अर्जुन सोनी,सुजीत भाबर, अरविन्द रुनवाल समेत बडी संख्या मे नगरवासी उपस्थित थे।
