मेघनगर। कैेथोलिक डायसिस झाबुआ के इतिहास में सुनहरा अवसर था जब तीन उपयाजक भाईयो ब्रदर अश्विन माल, ब्रदर पन्नासिंह भूरिया व ब्रदर जोस भूरिया का पुरोहिताभिषेक धूमधाम से समारोह पूर्वक बिशप डाॅं. टीजे चाको इंदोर द्वारा व बिशप डाॅं. देवप्रसाद गणावा उदयपपुर व नवनियुक्त बिशप डाॅं. बसील भूरिया, वीजी पीटर खराडी प्रोविनशियल एसवीडी व प्रोविनशियल एसडीबी की उपस्थिति तथा 100 से अधिक पुरोहित भाईयो व पांच हजार से अधिर समाजजनो के साक्ष्य में सम्पन्न हुआ। पुरोहिताभिषेक के पूर्व बिशप डाॅं. बसील भूरिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज ये हमारे तीन नवयुवक भाई ब्रहम्चर्य, निर्धनता व आज्ञापालन का व्रत धारण कर ईश्वर को समर्पित होकर दिन दुखियो की सेवा करेंगे। डाॅं. बिशप देवप्रसाद गणावा ने पुरोहिताभिषेक का मर्म समझते हुए कहा कि हर कोई इस कार्य के लिए आगे नही बढ़ सकता है वही जिन्हे ईश्वर ने बुलाया है और जिनको ईश्वरीय वचन ने छु लिया है। वही इस कार्य को पूर्ण करता है। बिशप ने तीनो भाईयो व उनके माता पिता को बधाई दी। बिशप डाॅं. टीजे.चाको ने तीनो को पवित्र तेल हाथो पर मल कर उन्हे समाज की सेवा व लोगो को संस्कार प्रदान करने का अधिकार दिया। सांसद कांतिलाल भूरिया व पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया तथा समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन ने समारोह में उपस्थित होकर तीनो भाईयो से गले मिलकर बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनके समितियो व पल्ली सलाहकार के सदस्यो ने सहयोग दिया। समारोह में सुमधुर गीत, व संगीत की प्रस्तुति आनंद मेडा व उनके दल ने दी। कार्यक्रम का संचालन फादर पीटर कटारा ने किया। उक्त जानकारी पीआरओ फादर रोकी शाह व पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर होली-दीपावली दोनों मनी
- होलिका दहन के बाद कृषक खेती कार्य में जुटे, इन दिनों रबी फसल की कटाई जारी
- ग्राम पंचायत बरझर में सामाजिक सुधार: मिशन D3 के तहत लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
- नानपुर वाणी समाज की सात दिवसीय फाग यात्रा संपन्न
- आगजनी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए जोबट विधायक सेना महेश पटेल
- रंगपंचमी पर युवाओं ने जम कर खेला रंग गुलाल
- कोरियापान पंचायत में पानी का टैंकर चोरी, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
- कट्ठीवाड़ा पुलिस ने 26 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
- माछलिया घाट में कार अनियंत्रित होकर ट्राले में घुसी, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
- खजूर की दूषित ताड़ी पीने से दो की मौत
Next Post