Trending
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई
- नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
- गरवाखेड़ी में प्याज की फसल के बीच अफीम की खेती, 333 पौधे मिले
- पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर दशा माता का पर्व मनाया
- गुरुकुल अकादमी में प्राचीन खेल मलखंब का हुआ शुभारंभ
झाबुआ। बोधिसत्व अंबेडकर मिशन, रानी झांसी रोड नईदिल्ली द्वारा शनिवार को डॉ.अम्बेडकर भवन नईदिल्ली में झाबुआ के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.विक्रांत भूरिया को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालाकृष्णन ने प्रतिष्ठापूर्ण डॉ.अम्बेडकर मिशन अवॉर्ड 2016 से नवाजा गया। गौरतलब है कि यह अवॉर्ड देश के उन 10 प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं को दिया जाता है जो कि अम्बेडकर मिशन के तहत अपने आपको विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में समर्पित कर देते हैं। डॉ.विक्रांत भूरिया ने मध्यप्रदेश में सामाजिक गतिविधियों में अपने आप को लोगों की सेवाओं विशेषक एससी-एसटी समुदाय के लोगों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में कई कल्याणकारी कार्य किए हैं। डॉ.भूरिया की इस लगन और कठिन परिश्रम, दूरदर्शिता के फलस्वरूप उन्हें यह अवॉर्ड मिला है। डॉ.विक्रांत भूरिया इन प्रतिभाशाली देश के 10 युवाओं में सम्मिलित सबसे कम उम्र के सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिनहें यह सम्मान मिला है। गौरतलब है कि डॉ.विक्रांत भूरिया क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं। डॉ.विक्रांत भूरिया को अवॉर्ड मिलने पर झाबुआ-अलीराजपुर, रतलाम जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाइयां दी है।