थांदला। अन्तर्राष्ट्रीय हस्त प्रक्षालन दिवस के अन्तर्गत संस्कार पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के फायनल राउण्ड हेतु कुल 6 टीम का चुनाव किया गया। फायनल राउण्ड में ग्रीन बी टीम प्रथम तथा ब्लू बी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर ग्रुप मे ग्रीन बी टीम प्रथम एवं रेड ए टीम ने द्वितीय स्थान प्रापत किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री ललित जी कांकरिया ने हस्त प्रक्षालन का महत्व बताकर प्रतियोगी टीमों से डब्ल्यू का फुल फार्म पूछकर उन्हें इसके बारे में जानकारी दी। संस्था की ऐकेडेमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया ने अपने विद्यार्थियों को अंक के पीछे दौड़ने के बजाय ज्ञान के पीछे जाने को कहा, क्योंकि आज प्रतिस्पर्धा का स्तर बहुत ऊँचा है। सुश्री माधवीसिंह एवं डाॅ. अमिय जाल ने आगामी प्रतियोगिता में कविता प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देकर भक्ति रस की कविता प्रस्तुत की। संस्था के एचओडी श्रीयक कांकरिया एवं समस्त स्टाफ ने विजयी टीम के विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन आसिफ शेख, मयंक जैन, हेमलता बैरागी एवं श्रीमती सोनिया भट्ट द्वारा किया गया।
Trending
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई
Next Post