Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रात: 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 71वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई, जिसमें बापू के चित्र पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर देश के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने बापू के बताये गये मार्ग पर चल कर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सत्य एवं अहिंसा की नीति पर चलकर राष्ट्र को अंग्रेजों से मुक्त कराने व देश की आजादी के लिए अपना महत्वपूर्णा योगदान दिया। उन्होने मानवता का पाठ पूरे विश्व को पढ़ाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश के विकास कार्यक्रमों के लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहुंचाना चाहते थे। इसी में वे विकास कार्यो की वास्तविक सफलता मानते थे। ऐसी दशा में अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने इस अवसर पर कहा कि बापू ने सर्व धर्म समभाव व भाईचारे को सत्य के पथ पर चलकर जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर सकंल्पित भाव से हमे आगे बढऩा होगा। हम गांधी जी को एक प्ररेणा शक्ति के रूप में हमेशा महसूस करेंगे।