झाबुआ – परम् पूज्य राष्ट्रसंत जैनाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी पुण्य दर्शना श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 के चल रहे चार्तुमास में उनके दर्शनाथ जावरा नगर के श्रीसंघ के 100 से अधिक सदस्यों का शहर मे आगमन हुआ। स्थानीय राजवाड़ा चोक से ढ़ोल-धमाका के साथ संघ के यात्रियो ने बावन जिनालय पहुंचकर भगवान के दर्षन एवं ज्ञान मंदिर में विराजित साध्वीश्री को वंदन कर उनकी सुख-साता पूछी। पोषधशाला भवन में धर्मसभा का आयोजन हुआ। संबोधित करते हुए पूज्य साध्वीश्री मसा ने कहा कि मनुष्य जन्म को पाना बहुत ही दुलर्भ है। जीव अपने पूर्व जन्म में किए गए अकुट पुण्य बल से ही मनुष्य योनी को प्राप्त करता है। अतः हमे मनुष्य जन्म की महत्ता को समझते हुए पुण्य का अर्जन कर धार्मिक कार्यों में सदैव रत रहना चाहिए तथा राग-द्वेष, हिंसा, अहंकार, मान, ईष्या आदि दुर्गुण से दूर रहना चाहिए। आपने एक किसान का दृष्टांत बताते हुए कहा कि जिस तरह किसान को हीरे आदि रत्नों की परख नहीं होने के कारण उसने पत्थर समझकर सभी बहुमूल्य रत्न को अपने खेत के पशु-पक्षियो को उड़ाने के लिए फेंक दिए थे। इसी तरह हम भी रत्नों से भी बहुमूल्य इस मानव जीवन को व्यर्थ ही गवां रहे है। मनुष्य जीवन को सार्थक एवं सफल बनाने के लिए जिनेष्वर भगवान एवं गुरू भगवंत द्वारा जो मार्ग बताया है, उस पर हम सभी को चलना चाहिए।
Trending
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
Prev Post
Next Post