झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार सविंधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत भवन रायपुरिया में ग्राम सभा का आयोजन रखा गया जहां शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए चर्चा की गई। ग्रामसभा की शुरुआत बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। ग्रामसभा में स्वच्छता एवं पेयजल के स्त्रोत बढ़ाने के मुददों पर चर्चा चली जिसमें सार्वजनिक कूपों को रिपेयर कर उसकी मुंडेर बनाकर जमीन से ऊंचा करने तथा झाबुआ रोड स्थित सार्वजनिक कूप के समीप बने स्टापडेम का गहरीकरण कर पेयजल स्त्रोत बडाने पर बात हुई। ग्रामसभा में सरपंच सुखराम मेड़ा, सचिव मोहन मावी, रोजगाार सहायक राजेन्द्र सालवी, रायपुरिया पाटीदार समाज के अध्यक्ष रमेश पाटीदार एंव ग्राम के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम बनी के सरपंच राजू गणावा, उपसरपंच चंदा, जीवन पाटीदार एवं सचिव तोलसिंह निनामा ने शासन के निर्देशानुसार ग्रामसभा का आयोजन रखा आौर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया।
Trending
- सरपंच के समर्थन में उतरा पाटीदार समाज, झूठी FIR बताकर निष्पक्ष जांच की मांग
- भगाेरिया के एक दिन पूर्व जमकर हुई कपड़े एवं सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी
- आदिवासी अंचल में 24 फरवरी से शुरू होंगे भगोरिया हाट
- भगोरिया हाट को लेकर पुलिस सख्त: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
- जोबट में चालक-परिचालक कल्याण संघ इकाई का गठन, अमित वसुनिया (बबलू भाई) को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- निर्माणाधीन विद्यालय भवन का रावत ने किया निरीक्षण
- मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिज काउंसलिंग का आयोजन
- आखिर नूरी बाई भी हार गई जिंदगी की जंग
- खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर सड़क हादसों का कहर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना
Next Post