झाबुआ। 6 अक्तुबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चोहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन के जिले के प्रवास तथा 6 अक्तुबर को ही प्रातः 11 बजे से स्थानीय गार्डन एमटू परिसर में विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के पार्टी कार्यकर्ताओं के विषाल समागम व विशेष सम्मेलन के आयोजन को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों मे बैठको का दौर प्रारंभ हो चुका है। इसी कडी में शनिवार को विधायक कार्यालय परिसर में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक विचार विमर्श करने तथा भाजपा कार्यकर्ता समागम सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष एव विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रूपरेखा तय की गई। इस बवसर पर महेन्द्र ठाकुर, जगदीशचन्द्र बडदवाल, महेन्द्रसिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, मांगीलाल भूरिया, बहादूर हटिला, हरू भूरिया, लाला गुण्डिया, दुलु गणावा, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि आगामी लोकसभा उप चुनाव को लेकर पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाने के लिये प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चोहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम में 6 अक्तुबर को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान कर पथ प्रदर्शन करेंगे।
Trending
- जनसुनवाई में पहुंची बेसहारा महिला, पति की मौत के 4 साल बाद भी नहीं मिली कोई सरकारी सहायता
- वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनजागरण जारी रखा जाएगा : मुकेश पटेल
- कलेक्टर नीतू माथुर ने आगामी त्योहारों में मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पदार्थों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए
- शहर के बीच रहवासी इलाके में मिला पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
- विधायक ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात, जनहित व विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा
- अथिति शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय, बीईओ को आवेदन सौंपा
- कार से किया जा रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस ने धरदबोचा
- सिवनी हवाला मानी लूट मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव का कड़ा रुख
- चोरो के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े सुने मकान को बनाया निशाना, घर से 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं नक दी ले उड़े चोर
- बेटवासा में जनपद पंचायत भवन निर्माण को लेकर नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन