झाबुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष दोलत भावसार द्वारा शनिवार को प्रदेश प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई। भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि थांदला विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश प्रतिनिधि के रूप मे गोरसिंह वसुनिया को, पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से कल्याणसिंह डामोर को, एवं झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से भानू भूरिया को प्रदेश प्रतिनिधि बनाया गया है वही जिले से महिला प्रतिनिधि के रूप मे संगीता सोनी को तथा सामान्य वर्ग से जिला प्रतिनिधि के रूप में अनोखीलाल मेहता को नियुक्त किया गया।भावसार द्वारा नियुक्त किए गए प्रदेश प्रतिनिधियों को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों एवं नेताओं द्वारा बधाईया देकर श्री भावसार का आभार व्यक्त किया। भावसार ने बताया कि 4 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में होने वाले प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में ये प्रदेश प्रतिनिधि जिले का प्रतिनिधित्व करेगे। इन सभी को 4 जनवरी को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोजूद रहे।
Trending
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा