झाबुआ। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी द्वारा सोमवार को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग झाबुआ द्वारा निर्मित तालाबों का निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ द्वारा मनेरगा योजना अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग झाबुआ द्वारा निर्मित किये जा रहे निस्तार तालाबों में से ग्राम पंचायत पिलियाखदान निस्तार तालाब लागत राशि 28.44 लाख, निस्तार तालाब माता फलिया लागत राशि 48.29 लाख, ग्राम पंचायत ढेबर बडी जनपद पंचायत झाबुआ एवं निस्तार तालाब नरवालिया लागत राशि 49.99 लाख, तालाबों का निरीक्षण किया गया है, जिससे प्रत्येक तालाब में 100 श्रमिकों द्वारा कार्य स्थल पर कार्य किया जाना पाया गया है। तालाबों में कार्यरत श्रमिक पांगला केजिया, राजहिग नरवा, बंसन मंगलिया, भोजा, सोमला, रसिया एवं रमेश से चर्चा की गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि तालाबों के प्रारंभ होने से हम लोगो को गांव में ही आगामी 2 माह के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेगा, साथ ही तालाब बनने से आगामी समय के लिए सिंचाई सुविधा हेतु भी उपयुक्त होगा, तथा मवेशीओ के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने के लिए पानी की व्यवस्था होगी। उक्त निस्तार तालाबो के निर्माण से 40 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी साथ ही निश्चित ही जल स्तर भी बढ़ेगा। निरिक्षण के दौरान ईईआर प्रवेश सोनी, परियोजना अधिकारी मनरेगा भीमसिंह नाथ सहित अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
- ओवैस मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग लिमिटेड के बाहर फिर हुआ एक बार मजदूरों का धरना प्रदर्शन
- मकान में आग लगने से घर में सारा सामान जल कर हुआ राख
- बेमौसम बारिश और हवा ने फसलों को खेतो में बिछाया, किसान चिंतित
- विशाल रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत
- नन्हे रोजेदारों ने उत्साह के साथ रखा पहला रोजा
- मौसम बदला, तेज गरज के साथ आधी रात को हुई रिम झिम बारिश