झाबुआ। जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय मे स्क्रनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त कुष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा चयनित कुष्ठ रोगियो की विकृति का निवारण हेतु कुल 21 मरीजो को लाया गया। इन मरीजो की जांच सेन्ट जोसफ हाॅस्पिटल सनावद की टीम द्वारा किया गया। टीम के प्रमुख सिस्टर नीता फिजीयो टेक्नीशियम एवं मोहन बीरला पीएमडब्ल्यू सनावद द्वारा सभी मरीजो की जांच करने के उपरांत 9 मरीजो का शल्य क्रिया हेतु चयन किया गया। इन चयनित मरीजो को सर्जरी करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मरीजों के साथ आए परिजनो को सेन्ट जोसफ हाॅस्पिटल सनावद लाने हेतु प्रेरित किया गया। डाॅ. एकेशर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला झाबुआ ने उपस्थित मरीज एवं उनके परिजनों को जल तेल उपचार विधि से अवगत कराते हुए विकृति के रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डाॅ.एससी बर्वे जिला कुष्ठ अधिकारी झाबुआ ने कैंप में चयनित मरीजो को आपरेशन करवाने हेतु प्रेरित करते हुए शासन स्तर पर दी जाने वाली सहायता से अवगत कराया। कुष्ठ कार्यकर्ताओं को हेल्दी कांटेक्ट, फ्री विपेज पर विशेष ध्यान देते हुए विकृति पूर्व मरीजो को खोज कर जांच उपचार की सीमा मे लाने पर विशेष जोर दिया। अंत में मरीजो को एमसीआर फुटवेयर अल्सर केयर कीट का वितरण किया गया।
Trending
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई
Prev Post