Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
मंगलवार को मंदसौर में आंदोलन के दौरान गोली लगने से मारे गए किसानों की दु:खद घटना एवं विभिन्न किसान हितैषी मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ विकास खंड थांदला के कृषकों द्वारा महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो को सौंपा। नगर बंद करवाने के उपरान्त बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान रैली के रुप में स्थानीय तहसील प्रांगण में पहुंचे जहां उन्होंने एसडीओपी एनएस रावत, थाना प्रभारी एसएस बघेल की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा। साथ ही कृषकों ने व्यापारियों द्वारा नगर बंद को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने पर आभार माना।