झाबुआ। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उपचुनाव मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया आगामी 3 नवंबर को झाबुआ कलेक्टरेट में जिला निर्वाचन अधिकारी को अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे। नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र के रतलाम-सैलाना, झाबुआ एवं अलीराजपुर तथा रतलाम ग्रामीण के आठों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव तथा राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मोहनप्रकाश, दिग्विजय सिंह के अतिरिक्त प्रदेश के सांसद, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कमलनाथ तथा पूर्व सांसद सुरेश पचोरी के अतिरिक्त अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मोजूर रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने एवं कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने बताया कि भूरिया के पर्चा दाखिल करने के पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आने वाले हजारों हजार कार्यकर्ताओं की एक विशाल आमसभा स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल प्रांगण में प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई एक विशाल रैली उक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के सानिध्य में निकाली जाएगी। जो कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचने के बाद भूरिया जिला निर्वाचन अधिकारी को अपने नामजदगी का पर्चा प्रस्तुत करेंगे। भूरिया के पर्चा दाखिल करने पर अधिक से अधिक कांग्रेसजनों एवं क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के एवं सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इस माह रैली हेतु उनको अपने दायित्व सोंपे गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस तथा शहर कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की भव्यता हेतु अपने अथक प्रयास जारी कर दिये है।
Trending
- स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम बड़ी खट्टाली में विभिन्न संस्थाओ पर ध्वजा रोहण किया गया
- स्वतंत्रता दिवस आम्बुआ क्षेत्र में धूम धाम से मनाया
- निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा मजदूर गिरकर घायल हुआ
- स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
- मोहर्रम के 40वें पर तिरंगे के रूप में बनाया ताजिया
- धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस, स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली
- शिक्षक के घर सुबह-सुबह हुई चोरी, नकदी सहित चाबियां चुरा ले गए
- स्वतंत्रता दिवस पर एकता ग्रुप ने किया झंडा वंदन
- ग्राम पंचायत सेजावाड़ा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत RE- KYC कैंप का आयोजन किया
- स्वतंत्रता दिवस से पहले पिटोल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा