झाबुआ – 12 सितंबर पेटलावद नगर के व्यस्ततम स्टेट हाईवे मार्ग पर जो ब्लास्ट हुआ वह मामूली हादसा नहीं है। इस ब्लास्ट में 100 से अधिक जिन्दगी तबाह हुई है।मध्यप्रदेश के इतिहास की सबसे भीषणतम त्रासदी है। इस ब्लास्ट मे 100 से अधिक परिवार उजड़ गए है। कई घरों में अभी भी मातम पसरा है। मृतक के परिवार असाय होकर बेबस जिंदगी जिने को मजबूर है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचन्द्र डामोर, आशीष भूरिया, विनय भाबोर आदि ने बताते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश की जनता भी इस त्रासदी से काफी दुखी है, लेकिन इन सबके बाबजूद भी जिला मुख्यालय पर घटस्थापना के अवसर पर रंगारंग चल समारोह निकला जा रहा है। पेटलावद त्रासदी जिले की एवं कभी न भूलने वाली घटना है, लेकिन समारोह से जुडे कई सदस्य जिम्मेदार पद पर बैठे है। चल समारोह की तैयारी में विधायकगण भी जुट हुए है।
क्या यह सहीं है – उक्त नेताओं ने पूछा है कि क्या यह सहीं है। बेहतर तो यहीं होता कि समिति के सदस्यगण नवरात्रि का त्योहार पारंपरिक व शालीनता से मनाते। लाखांे रुपए खर्च करने वाला यहां समारोह स्थगित करते ओर जो लाखो रुपए की राशि बचती, उसका सद्पयोग पेटलावद त्रासदी से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए होता।
कड़े शब्दो मेे की निंदा – जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचन्द डामोर, आशीष भूरिया, विनय भाबोर आदि ने पेटलावद त्रासदी को दरकिनार करते हुए चल समारोह आयोजन करने की कडे़ शब्दो में निंदा की है। साथ ही भाजपा से जुडे संगठन के बडे-बडे पदो पर काबिज पदाधिकारी की इस मामले में चुप्पी की निंदा की है। राज्य सरकार इस समारोह को राज्य स्तर का उत्सव मान कर सहयोग प्रदान कर एक दिवसीय छुट्टी की घोषणा प्रदान कर रही हे। इससे भाजपा का ऐसा चरित्र एवं घिनोना चेहरा उजागर हो रहा है।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Prev Post