झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
शुक्रवार को गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ स्थानीय बावड़ी मंदिर से किया गया जो की प्रत्येक गांव में भ्रमण कर 8 अप्रैल को गौ माता के साथ कलश यात्रा थांदला में निकाली जाएगी। यात्रा को संबोधित करते हुए कलसिंह भाबर ने बताया की गौ माता का हमारे दैनिक जीवन में महत्व पूर्ण योगदान है। हमारे आदिवासी अंचल में जो गढ़ पर्व मनाया जाता है वह गुड़ी पड़वा का ही पर्याय है। आज की गौ यात्रा का भ्रमण गांव में होते हुए रात्रि विश्राम आज बलवासा, नागनखेड़ी, पत्रा, शिवगढ़, कुकदीपडा, बावड़ी छोटी, खादन, धामनी बड़ी आदि गांव में होगा। यात्रा की बैठक में बहादुर भाबर, अशोक अरोरा, नीरज भट्ट, गणराज आचार्य, मन्नू डामर, राकेश सोनी, मुकेश मेहता, मुकेश पांचाल, प्रेम बसोड़, प्रताप बरिया, बन्टी डामोर, यशवंत बामनिया, राजेश वागरेचा, प्रकश रमेश बरिय, तोलसिंह गणावा, देवीसिंह देवदा, लखन आदि उपस्थित थे व यात्रा नगर क विभिन्न मार्गो से होते निकाली गई।
Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन