झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट
भागवत सप्ताह के 5 वे दिन सभी कथा पंडाल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रंग में रंग गए। प्रभु जन्म के उल्लास ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कथा पंडालो को विशेष रूप से सजाया गया था। गुब्बारे पुष्पहारो आम्र पत्तो से विशेष श्रृंगार किया गया था। माखन हांडी बाँधी गई थी। लगभग सभी जगह छोटे छोटे बालको को कान्हा के रूप में सजाकर लाया गया। जैसे ही व्यास पीठ पर पडिंत जी के द्वारा भागवत ग्रन्थ का वाचन करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म की घोषणा की पंडाल भगवान की जय जयकार से गूंज उठे। ढोल बजने लगे । प्रभु जन्म की खुशियों से भरे श्रद्धालु नाचने लगे। महिलाये भी जमकर नाची। केशरिया रंग के छापे लगाये गए। एक दुसरे के चेहरे पर भी रंग लगा दिया गया। कान्हा को पलने में झुलाया गया। आरती पश्चात माखन मिश्री की प्रसादी बांटी गई। जन्म वाचन के पूर्व उन्होंने भगवान के नरसिंह अवतार एवं समुद्र मंथन प्रसंग का वर्णन किया।
Trending
- शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर; इस जगह प्रतिबंधित की गई शराब
- नानपुर के आसपास नहीं है आधार सेंटर, जिला मुख्यालय जाने को मजबूर ग्रामीण
- सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ, डीईओ को दी विदाई
- ई-अटेंडेंस के विरोध में चंद्रशेखर आजाद नगर के शिक्षक हुए लामबंद
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी पर की गईं एफआईआर की कांग्रेस ने की निंदा, जताया विरोध
- पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया
- मनोहरलाल गौड़ संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील संयोजक नियुक्त होने पर सम्मान किया
- जहरीली ताड़ी पीने से बीमार हुए एक और युवक ने दम तोड़ा, अब तक तीन लोगों की हो चुकी मौत
- पोषण से परिवर्तन की ओर-बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 30 जून को
- मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन : खट्टाली मंडल में पहली बार शत प्रतिशत बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की
Prev Post
Next Post