झाबुआ। रबी विपणन वर्ष 2016-17 में गेहूं के ई-उपार्जन हेतु किसानों का नवीन पंजीयन एवं विगत वर्ष के पंजीयन में गेहूं के इस वर्ष बोये गये रकबे का सत्यापन कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण किया जाना है इस कार्य हेतु पटवारी तहसीलदार एवं खरीदी केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये है। शासन द्वारा इस वर्ष गेहू खरीदी का समर्थन मूल्य 1525 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। गेहूं-उपार्जन खरीदी केन्द्र पर 16 मार्च से 14 मई तक किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया है कि पटवारी एवं स्वयं मौके पर जाकर किसान की फसल का सत्यापन कार्य करे पटवारियों द्वारा मौके पर पंचनामा भी बनाया जावे। समयावधि में फील्डवेरिफिकेशन का कार्य निर्धारित संख्या में पूर्ण किया जाकर साफ्टवेयर में एन्ट्री हो जावे यह सुनिश्चित करे।
जिले में 21 केन्द्रो पर होगा पंजीयन एवं सत्यापन
जिले के 21 खरीदी केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रों पर ही गेहूं की खरीदी भी की जाएगी। सहकारी विपणन संस्था मर्या झाबुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रानापुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रजला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पारा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कालीदेवी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झाबुआ, सहकारी विपणन संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कल्याणपुरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नौेगांवा, सहकारी विपणन संस्था मर्या थांदला, सहकारी संस्था थांदला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खवासा, सहकारी विपणन संस्था मर्या पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रायपुरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बामनिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारंगी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था करवड, सहकारी सेवा विपणन संस्था मर्या रानापुर, में किसानो के पंजीयन एवं सत्यापन संबंधी कार्य किया जाएगा।
Trending
- आदिवासी संस्कृति पर्व भगोरिया पर्व शांति पूर्वक संपन्न
- ढोल मांदल की थाप के साथ मनाया भगोरिया पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीण
- पिटोल से हुआ भगोरिया पर्व का आगाज: मेला क्षेत्र में उमड़ी भीड़, राजनीतिक दलों ने ढोल-मांदल के साथ निकाली गैर
- एसआईआर पूर्ण होते ही झाबुआ में पहली प्रशासनिक सर्जरी – बदले गए झाबुआ और थांदला एसडीएम
- सरपंच के समर्थन में उतरा पाटीदार समाज, झूठी FIR बताकर निष्पक्ष जांच की मांग
- भगाेरिया के एक दिन पूर्व जमकर हुई कपड़े एवं सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी
- आदिवासी अंचल में 24 फरवरी से शुरू होंगे भगोरिया हाट
- भगोरिया हाट को लेकर पुलिस सख्त: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
- जोबट में चालक-परिचालक कल्याण संघ इकाई का गठन, अमित वसुनिया (बबलू भाई) को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Next Post