झाबुआ। भगवान सत्यसाईं बाबा की माताजी ईश्वरम्मा के निर्वाण दिवस पर स्थानीय विवेकानंद कालोनी में सत्यसाईं सेवा समिति द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ ईश्वरम्मा दिवस का आयोजन किया गया। समिति द्वारा दोपहर में स्थानीय वनवासी आश्रम के बच्चों के लिए नारायण सेवा का आयोजन किया गया। ओंकारम सुप्रभातम के साथ ही सत्यधाम पर आकर्षक झांकी ओम प्रकाश नागर द्वारा लगाई गई। सायंकाल को आध्यात्मिक नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें शिवकुमारी सोनी, ज्योति सोनी, कृष्णा चोहान, मनोरमा यावले आदि द्वारा संुदर भजनों की प्रस्तुति दी। वही नगीनलाल पंवार, शरद पंतोजी, ओम नागर, हिमांशु पंवार, गजानन यावले ने भी नाम संकीर्तन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेपाल में आई भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों एवं नेपालवासियों की सहायतार्थ सत्यसाई सेवा समिति की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 5 हजार की राशि स्टेंट आफिस को भेजी गई है जहां से पूरे प्रदेश की सत्यसाई सेवा समितियों से राशि का संकलन करके उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।
Trending
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज
Prev Post
Next Post