भ्रष्ट अधिकारियों के निलबंन की मांग की
झाबुआ। जिले में अवैध शराब का गौरख धंधा इन दिनों जोरो पर है। मप्र की सीमा से गुजरात की ओर प्रतिदिन अनेकों वाहन अवैध शराब भरकर परिवहन कर रहे है, लेकिन न तो इस ओर पुलिस विभाग और न ही जवाबदार आबकारी विभाग का कोई ध्यान है। महीना बंद के चलते यह कार्य इन दिनों तेजी से जिले में फलफूल रहा है।यह आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर ने लगाए है। जिपं उपाध्यक्ष राठौर ने बताया कि जिलेभर में अवैध रूप से षराब बेची जा रहीं है। पुलिस द्वारा शराब बेचने वाले छोटे व्यापारियों पर तो कार्रवाई की जा रहंी है, लेकिन बड़े पैमाने पर जो व्यापारी यह धंधा कर रहे है, उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है या विभाग ध्यान नहीं देना चाहता है। राठौर ने आगे कहा कि जिले में अवैध शराब का परिवहन बड़े पैमाने पर हो रहा है और दोनो विभाग महज चुप्पी साधे हुए है
आबकारी अधिकारियों की सांठगांठ
जिपं अध्यक्ष भूरिया ने कहा कि जिले के आबकारी विभाग की भी इसमें साठंगांठ है। महीना बंदी के चलते ना तो पुलिस विभाग और ना ही इस संबंध में कार्रवाई के लिए जवाबदार आबकारी विभाग आंखू मूंदकर बैठा हुआ है। जिसके चलते मप्र की सीमा से गुजरात की ओर अनेकों ट्रक, आइशर, जीपे एवं अन्य वाहन अवैध रूप से शराब भरकर ले जा रहे है। जिपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने स्पश्ट तौर पर आबकारी अधिकारियों पर भ्रश्टाचार का आरोप लगाया है।
निलंबन की कार्रवाई की जाए
उक्त दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा सख्त लहजे में ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने की मांग शासन एवं जिला प्रशासन से की है। इसके साथ ही रूपसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, मन्नालाल हामड़ सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस इस संबंध में आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होगी।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post