आग लगने से हजारों का नुकसान

0

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-

petlawad 07अज्ञात कारणों के चलते दो भाईयों के बने कच्चे मकान में आग लग गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनो घरों में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना ग्राम करड़ावद में दोपहर 12 बजे करीब हुई। रतन और नारायण आंजना के घर में कोई नही था सभी खेत पर गए हुए थे। अचानक यहां आग लग गई। ग्राम में जैसे ही आग लगने की खबर लगी तो वहां हड़कंप मच गया। आसपास के रहवासीयों ने इसकी सूचना नगर परिषद को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक घर में रखा सामान स्वाहा हो गया था। आग लगने का कारण पता नही लग पाया। आसपास के रहवासियों ने अपनी छत पर जाकर पानी की बाल्टियों से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से ग्रामीणों रहवासियों ने आग बुझाई। आग लगने से घर में रखे कंडे, भूंसा, अनाज व घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। करीब 50 हजार की नुकसानी का आकलन लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.